फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने साधा पाक और इमरान पर निशाना, बोले- दोनों पूरी तरह हो चुके दिवालिया

Fri, 16 Aug 2019 10:48 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में 15 अगस्त और रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। एक ही दिन पड़े इन दोनों त्योहारों पर देश में लोग देश भक्ति के रंग में भी रंग गए और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योगपीठ में भी इन दोनों फेस्टिवल को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, जहां बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में तिरंगा झंडा लहराकर पाकिस्तान पर करारा वार किया तो वहीं बाबा रामदेव की कलाई पर उनकी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया और बाबा रामदेव ने अपनी बहनों को वचन दिया कि वह हमेशा ही उनकी रक्षा करेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने पाकिस्तान पर करारा वार करते हुए कहा कि नाम पाकिस्तान है मगर काम नापाक देश की तरह कर रहा है। हम चाहेंगे भगवान उनको सद्बुद्धि दे, क्योंकि पाकिस्तान के नागरिकों की हालत बर्बर है। पाकिस्तान को भारत के साथ ओछी हरकत न करके अपने देश के नागरिकों की दुर्दशा सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। 
 

4 of 7
रक्षाबंधन के मौके पर बाबा रामदेव को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
इमरान खान और पाकिस्तान पूरी तरह से दिवालिया हो चुके हैं। वह भारत से न भिड़कर अपनी बदहाली को ठीक करें। वह सबसे ज्यादा बेहतर होगा। वहीं बाबा रामदेव देश के लोगों से देश भक्ति की अपील की बाबा रामदेव का कहना है कि देशभक्ति का अर्थ है हम अपने लिए न्यूनतम साधनों का उपयोग करते हुए अपना सर्वस्व भारत माता पर न्यौछावर कर दें। 
 
विज्ञापन

5 of 7
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुशी जाहिर करते युवा - फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटाने पर कश्मीर के हालातों पर बाबा रामदेव ने कहा कि कश्मीर उन्नति करे और हम इस कार्य में आगे आकर काम करेंगे। पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव की कलाई पर कई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
बाबा रामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। भाई बहनों की और बहने भाई की रक्षा करें और सभी मिलकर देश धर्म और संस्कृति की रक्षा करें। यही रक्षाबंधन का संदेश है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाबा रामदेव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने देशभर से महिलाएं पतंजलि योगपीठ पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबा रामदेव की सगी बहन रीताम्बरा क्या बोली
अगस्त के मौके पर बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को नसीहत दी है कि वह भारत से वाद विवादों से बचकर अपने देश की उन्नति करें क्योंकि जिस तरह से पाकिस्तान कंगाल हालत में है उन्हें देखते हुए आने वाले वक्त में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत और बिगड़ सकती है। वहां के नागरिक कंगाली कि हालत में आ जाएंगे। इसलिए पाकिस्तान को अपने नागरिकों के बारे में सोचना चाहिए न कि भारत के बारे में।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें