फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत ने दिए जल्द राम मंदिर निर्माण के संकेत, बाबा रामदेव बोले-मध्यस्थ के भरोसे नहीं हो सकता काम

Thu, 11 Jul 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत - फोटो : अमर उजाला
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मध्यस्थ के भरोसे नहीं बन सकता। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे स्वामी रामदेव ने कहा कि हिंदू जनमानस अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के षोडशी कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
लेकिन जो परिस्थितियां हैं, उनमें साफ दिखाई दे रहा है कि अब या तो सरकार मंदिर बनाए या फिर संत समाज और जनता को खड़ा होना होगा। तभी मंदिर बनेगा और स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

3 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत - फोटो : अमर उजाला
स्वामी रामदेव ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को राम मंदिर आंदोलन का पुरोधा बताया। कहा कि वह मंदिर बनते हुए देखना चाहते थे। अब उनका यह सपना पूरा करने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने कहा कि भारत को गोमाता की हत्या के कलंक से मुक्ति दिलाना भी बेहद जरूरी है। 

4 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत - फोटो : अमर उजाला
इस दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जाने की जरूरत है। पतंजलि योगपीठ की सफलता के सफर में भी उन्होंने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के योगदान को याद किया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने भी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें दिव्य महापुरुष करार दिया।
विज्ञापन

5 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के श्रद्धांजलि समारोह के मंच से जल्द राम मंदिर निर्माण के संकेत दिए। साथ ही गाय और गंगा का संरक्षण करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यह तीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के सपने थे, जिन्हें वह अपने सामने पूरे होते देखना चाहते थे। अब उनके सपने जल्द पूरे होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के श्रद्धांजलि समारोह में संत - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि विहिप को स्वामी सत्यमित्रानंद का सदैव बहुत मार्गदर्शन मिला। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा कि उपेक्षितों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सदैव याद रखे जाएंगे। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को समाज का मार्गदर्शक करार दिया। झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु ने उन्हें झारखंडवासियों की तरफ से श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संत - फोटो : अमर उजाला
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि भारत माता मंदिर हमेशा धर्म व राष्ट्र का चिंतन करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी का संदेश प्रसारित करता रहेगा। वहीं, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि स्वामी सत्यममित्रानंद गिरि ने अपना पूरा जीवन सेवा को समर्पित किया। मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें  महान विभूति करार दिया। वहीं, शिया धर्मगुरु कोकब मुस्तफा ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को महान संत करार दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें