धर्मनगरी हरिद्वार में चल रही विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में दूसरे दिन राम मंदिर निर्माण को लेकर अहम घोषणा की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
फाइल फोटो
विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की हरिद्वार में चल रही बैठक के अलग-अलग सत्रों के मुद्दे तो अलग हैं, लेकिन पूरी बैठक पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का ही मुद्दा छाया दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
ram temple
जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने ऐलान किया कि छह दिसंबर 2018 तक राम मंदिर का निर्माण कर लिया जाएगा।
4 of 8
saint
हालांकि उन्होंने इस बारे में कार्य योजना का ज्यादा जिक्र नहीं किया। उन्होंने गाय और गंगा के संरक्षण के लिए भी केंद्र और राज्य सरकारों से ठोस कदम उठाने को कहा
विज्ञापन
5 of 8
saint
हर कोई यह जानने को उत्सुक नजर आ रहा है कि क्या यह बैठक राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई कार्य योजना तय करती है। बैठक के दूसरे दिन पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने तो राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि अब धर्मावलंबी बहुत ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करने वाले।
विज्ञापन
6 of 8
saint
जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि छह दिसंबर को ही विवादित ढांचा गिराया गया था और अब अगले साल छह दिसंबर तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
trivendra singh rawat
हालांकि उन्होंने मंदिर निर्माण की कार्ययोजना का जिक्र नहीं किया। साथ ही उन्होंने गंगा की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के नाम से उत्तराखंड सरकार को भी मध्य प्रदेश की तरह गंगा जागरूकता यात्रा निकालनी चाहिए।
उन्होंने गोमाता के संरक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की संवाहक है। गो रक्षा के लिए राज्यों से लेकर केंद्र सरकार तक प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। रामभद्राचार्य द्वारा राम मंदिर को लेकर की गई घोषणा को लेकर बैठक में भाग लेने आए विहिप कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखा गया।