फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में जनवरी जैसी ठंड का अहसास कराएंगी बर्फबारी की ये तस्वीरें

Fri, 17 Mar 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
snowfall - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश  मार्च में जनवरी जैसी ठंड का अहसास करा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
snowfall
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 18 से 20 मार्च तक धूप खिली रहेगी। 21 मार्च को फिर मौसम बिगड़ सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
kedarnath
उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को चारों धामों में दोपहर से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, रामणी टॉप, कांचुलाखर्क सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज सर्द हवाएं चलीं। केदारनाथ धाम में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक तेज बर्फबारी हुई। इस दौरान धाम में आधा फीट नई बर्फ जम गई है।
 

4 of 7
kedarnath
द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम, तृतीय केदार तुंगनाथ व चोपता के ऊपरी क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद फिर से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। गंगोत्री घाटी में हल्की बर्फबारी शुरू होने से सुक्खी से आगे बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे के फिर से बाधित होने की आशंका है। दोपहर बाद से यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall
निचली घाटी वाले क्षेत्र के गांव हर्षिल, मुखबा, धराली तथा जानकीचट्टी, खरसाली तक बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस वर्ष मार्च में ही हर्षिल प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्र में चार फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।
 
विज्ञापन

6 of 7
snowfall
बदरीनाथ क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से बीआरओ को फिलहाल हाईवे खोलने का काम रोकना पड़ा है। बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों हनुमान चट्टी से आगे बीआरओ जेसीबी की मदद से बर्फ हटा रहा है। मौसम खराब होने से बदरीनाथ हाईवे को खोलने का काम भी प्रभावित हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall
पिथौरागढ़ में दो दिन मौसम सामान्य रहने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुनस्यारी, मल्लाजोहार,तल्लाजोहार क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, बेटुलीधार, खलियाटॉप में हिमपात हुआ। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर बूंदी से आगे के बर्फबारी हो रही है। गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, लिपुलेख में हिमपात की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें