फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर हुआ हिमस्खलन, बर्फ से कई जगह रास्ते बंद, बनियाकुंड में अब भी 20 पर्यटक फंसे

Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
snowfall/uttarakhand
उत्तराखंड में तीन दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के बाद आज खिली धूप के कारण धराली व जांगला के बीच गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन हो गया जिससे गंगोत्री हाईवे खोलने का कार्य प्रभावित हो गया है। हालांकि घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मौसम में आए बदलाव के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा बढ़ गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
snowfall/uttarakhand
भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित एक दर्जन संपर्क मोटर मार्गों पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो सका है। हालांकि जिला प्रशासन ने उक्त सभी सड़कों पर देर शाम तक यातायात सुचारू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

3 of 7
snowfall/uttarakhand
मोरी-नैटवाड़, सांकरी-जखोल, नैटवाड़-सेवा, मुसाइ-सुट्टा, टिकोची-दुचाणु, किराणु-सिरतोली, बर्नीगाड-कफनौल, जानकीचट्टी-खरसाली, फूलचट्टी-जानकीचट्टी, बड़ेथी-बनचौरा, धरासू-जोगत, हर्षिल-मुखबा, कमद-अयांरखाल सहित कुल 12 संपर्क मोटर मार्ग पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। 

4 of 7
snowfall/uttarakhand
जिन सड़कों पर बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया गया है, वहां पाले व बर्फ से फिसलन भरी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन के अनुसार यमुनोत्री हाईवे सहित सभी 12 संपर्क मार्गों को बृहस्पतिवार देर शाम तक खोल दिया जाएगा। गंगोत्री हाईवे से बर्फ हटाकर हर्षिल तक भी यातायात सुचारु कर दिया जाएगा, लेकिन हर्षिल से गंगोत्री धाम तक के मार्ग को खोलने में अभी कुछ दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन

5 of 7
snowfall/uttarakhand
चोपता व बनियाकुंड में फंसे 84 पर्यटकों को डीडीआरएफ (जिला आपदा राहत बल) व पुलिस ने रेस्क्यू किया। अभी भी वहां, 20 से अधिक पर्यटक के फंसे हुए हैं, जिन्हें शुक्रवार को रेस्क्यू किया जाएगा। थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली के नेतृत्व में 10 सदस्यीय पुलिस दल सुबह बनियाकुंड पहुंचा। यहां डीडीआरएफ के जवानों की मदद से पुलिस द्वारा तीन दिन से यहां फंसे हुए मुंबई के 30 सदस्यीय दल, जिसमें स्कूली बच्चे शामिल हैं, के अलावा 30 अन्य पर्यटक, जो चंड़ीगढ, हरियाणा और देहरादून के हैं, को रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
snowfall/uttarakhand
जो पर्यटक चलने में असमर्थ थे, उन्हें जवानों द्वारा जेसीबी में बिठाकर मक्कू बैंड तक लाया गया।  अन्य पैदल ही पहुंचे। इसके बाद पुलिस निजी व विभागीय वाहन से सभी पर्यटकों को ऊखीमठ लाई। जहां से अधिकांश पर्यटक अपने घरों के लिए रवाना हो गए । जबकि चोपता में मौजूद डीडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम 24 पर्यटकों को देर शाम मक्कू बैंड लाए गए। यहां से उन्हें ऊखीमठ भेजा गया है। टीम प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि कई पर्यटकों को पकड़-पकड़ कर लाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall/uttarakhand
इधर, थानाध्यक्ष पंखोली ने बताया कि बनियाकुंड में अब भी 20 पर्यटक फंसे हुए हैं, जिन्हें शुक्रवार को रेस्क्यू किया जाएगा। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि डीडीआरएफ के जवान बीते दो दिनों से पर्यटकों को रेस्क्यू करने में मुस्तैद हैं। जो पर्यटक बनियाकुंड में मौजूद हैं, वे सभी स्वस्थ्य हैं। उन्हें पर्याप्त भोजन व अन्य जरूरी सामान भी मुहैया करा दिया गया है। बता दें कि बीते रविवार को बर्फबारी का आनंद लेने बनियाकुंड, चोपता सहित ऊपर की तरफ गए पर्यटक फंस गए थे। बीते बुधवार को पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा बनियाकुंड से 15 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें