देर से ही सही, लेकिन ग्रहों का संयोग खुशखबरी लेकर आया है। जी हां, ज्योतिष गणना के अनुसार 30 जनवरी से बदल रही ग्रहों की चाल अच्छी खबर लेकर आएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
farmer
बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालातों से जूझ रहे काश्तकारों और लोगों के लिए ज्योतिष विज्ञान की गणना खुशखबरी लेकर आई है। ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी का कहना है कि 30 और 31 जनवरी को चंद्रमा के कर्क राशि में प्रवेश करते ही मौसम चक्र में बदलाव होगा और बारिश शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
3 of 7
astrologer
सूर्य, बुध, शुक्र के योग और चंद्रमा के संयोग से यह सिलसिला फरवरी और मार्च में भी जारी रहेगा। निचले स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी प्रबल संभावना है।
4 of 7
astrology
- फोटो : amarujala
मनेला तिवारीखोला निवासी ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी ने ज्योतिषीय गणना कर बारिश को लेकर कई संभावनाएं जताई हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रकृति अपना मूल अस्तित्व खोती जा रही है, जिस कारण मौसम चक्र भी परिवर्तित हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश
- फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
पिछले तीन माह से बारिश नहीं हुई है, पूर्व में जो भी बारिश हुई वह संतोषजनक नहीं है। कहा कि गोचर लग्न केतु से ग्रस्त और बुधग्रह सूर्य शुक्र से अंशों में बहुत पीछे रहने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सौर मंडल के ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण किया है, जिससे शीघ्र बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 7
zodiac sign
27 जनवरी से पृथ्वीतत्व बुधग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, सूर्य शुक्र के साथ योग कारक नहीं होने पर ठंड और हल्की बारिश हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करने से मौसम चक्र में परिवर्तन होगा और अच्छी बारिश की संभावना है।
बताया कि सूर्य, बुध और शुक्र के योग और समय-समय पर चंद्रमा के संयोग से निचले स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी, यह सिलसिला फरवरी और मार्च तक चलता रहेगा।