फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में शाही शादी: किसी फिल्म के सेट से कम नहीं 200 करोड़ की शादी की डेकोरेशन, देखिए तस्वीरें...

Wed, 19 Jun 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की स्कीइंग डेस्टीनेशन औली में होने जा रही शाही शादी की डेकोरेशन किसी बड़े बजट की फिल्म के सेट से कम नहीं है। शादी को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रह हैं। तस्वीरें देखिए... 

विज्ञापन

2 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
औली में 18 से 22 जून तक आयोजित होने वाले गुप्ता बंधुओं के बेटों के विवाह समारोह का श्रीगणेश सोमवार को हो गया है। 20 जून को अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत की शादी होगी। 
विज्ञापन

3 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
वहीं अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह 22 जून को होगा। इसके बाद नव दंपति भगवान बदरीनाथ और त्रियुगीनारायण के दर्शन को जाएंगे। 

4 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह स्थल पर सजावट और टेंट कॉलोनी का निर्माण पूरा हो गया है। अजय गुप्ता ने कहा कि शादी समारोह में योग गुरु रामदेव के साथ ही कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
दोनों बच्चों की शादियां 100 पंडितों का दल कराएगा। इसमें अवधेशानंद महाराज मुख्य पुजारी होंगे। इसके अलावा कथा वाचक रमेश भाई ओझा भी शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन

6 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय गांव के सभी लोगों को गुप्ता परिवार ने शादी में आमंत्रित किया है। वहां भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके अलावा सभी मेहमानों को बदरीनाथ के भी दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के लिए औली में होटल क्लिप टॉप को लाइटों से सजाया गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल कपूर, जैकलीन, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर जैसे कलाकार औली आएंगे।

8 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि शादी में आने वाले मेहमानों के लिए 200 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। लेकिन पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए यहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

9 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से औली में हेलीकॉप्टर लैंडिंग पर रोक लगाए जाने के बाद गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में आने वाले मेहमानों के हेलीकॉप्टर अब जोशीमठ में उतर रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
औली में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
हाई प्रोफाइल विवाह मामले में हेलीकॉप्टर लैंडिंग पर रोक लगाने के बाद आज हाईकोर्ट ने प्रबंधन कंपनी से तीन करोड़ रुपये की राशि सिक्योरिटी के रूप में जमा कराने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें