वहीं औली में बेटे की शादी समारोह के सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को गुप्ता बंधु सहारनपुर पंहुचे। यहां मीडिया से अजय गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। खास तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वहां के प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोर्ट का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें एक गाइडलाइन दी, जिसकी वजह से ये शादी कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुई।