आज शनिवार को लगातार दूसरे दिन केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड और औली सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी अभी पिघली भी नहीं थी कि फिर बर्फबारी हो गई। शुक्रवार शाम से औली में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पूरी रात बर्फबारी होती रही। जिससे औली में हर तरफ अब बर्फ ही बर्फ दिख रही है। औली में बर्फबारी के बीच पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली का नजारा देखते ही बन रहा है। औली में ऐसा कोई स्थान नहीं है जो बर्फ से ढका नहीं हो। होटलों और गेस्ट हाउसों की छतों पर दो फीट तक बर्फ जमा हो गई है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते बर्फ से ढके हुए हैं। पर्यटक यहां पहुंचकर आनंदित हो रहे हैं। बर्फबारी के चलते यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफ हो गया है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दूसरे दिन भी हुई बर्फबारी से बदरीनाथ में एक फीट, हेमकुंड साहिब में डेढ़ फीट जबकि केदारनाथ धाम में लगभग तीन फीट ताजी बर्फ जमी है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिले में मां गंगा का शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव और झाला, सुक्की, चौरंगीखाल, रॉडी टॉप, खरसाली, जानकीचट्टी, सांकरी आदि ऊंचाई वाले इलाके एक बार फिर बर्फ से पट गए हैं।