प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली बर्फबारी के बाद स्कीइंग के शौकीनों के लिए तैयार हो गई है। तस्वीरों में देखें नजारा.. उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद विश्व प्रसिद्ध क्रीड़ा स्थल औली बर्फ से आच्छादित हो गया है। बर्फबारी के बाद औली का नजारा कुछ ऐसा दिख रहा है। बर्फ जमने की खबर के साथ यहां पर स्कीइंग के शौकीन पहुंचने लगे हैं। वहीं बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चो़टियों सज गई हैं। चोटियों पर जमी बर्फ के चलते शानदार नजारा दिखने लगा है।