फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर-मनाली को भूल औली के कायल हुए खिलाड़ी, ऐसे उठा रहे स्कीइंग का लुत्फ, तस्वीरें...

Sun, 09 Feb 2020 02:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
औली - फोटो : अमर उजाला
देश के टॉप टेन स्लोपों में से एक औली स्लोप पर स्कीइंग करने के बाद देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ी यहां के कायल हो गए। जम्मू-कश्मीर से पहुंचे खिलाड़ियों ने भी औली स्लोप की प्रशंसा की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
औली - फोटो : अमर उजाला
शनिवार से औली में नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ है। प्रतियोगिता अभी तीन दिन चलेगी। स्कीइंग खिलाड़ियों ने औली के स्लोप को मनाली से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि अन्य जगह की अपेक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन

3 of 5
औली - फोटो : अमर उजाला
यह स्लोप लंबा है, जिससे लंबी दूरी की स्कीइंग हो रही है। हिमालय प्रदेश के खिलाड़ी लक्ष्य ने कहा कि उन्होंने ऐसा स्लोप कभी नहीं देखा। जब भी मौका मिलेगा दोबारा जरूर यहां आना चाहेंगे। 

4 of 5
औली - फोटो : अमर उजाला
चैंपियनशिप में बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, आईटीबीपी तथा सेना की टीमों के 293 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औली - फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप के तहत 15 किलोमीटर क्रॉस कंट्री, क्रॉस कंट्री स्प्रिंट, 1.5 किमी स्कीइंग सलालम, सीनियर वर्ग की स्नो बोर्ड प्रतियोगिता, ज्वाइंट सलालम, ओपन स्नो बोर्ड प्रतियोगिता और सब जूनियर वर्ग सलालम प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें