फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

Fri, 26 Feb 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
इंडियन रेसलिंग के पहले महामुकाबले में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो रेसलरों ने ग्रेट खली पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे दर्शक बेकाबू हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

2 of 11
हमले में खली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लहूलुहान हालत में हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

3 of 11
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई के भारतीय वर्जन का मेगा शो बुधवार को शुरू हुआ। मेगा शो के तीसरे मुकाबले में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नानडेज के साथ फाइट की। इस दौरान हर बार हरमन सिंह हर्नानडेज पर भारी पड़ते रहे।

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

4 of 11
अंत में हरमन ने हर्नानडेज को उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया। हर्नानडेज रिंग के बाहर गिरने के बाद फिर दोबारा लड़ने के लिए उठ नहीं पाए। रेफरी ने हरमन को विजयी घोषित कर दिया। रिंग में जब हरमन अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच हर्नानडेज के साथी अमेरिका के माइक नॉक्स और कनाडा के ब्रॉडी स्टील रिंग में घुस आए।
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

5 of 11
उन्होंने जीत का जश्न मना रहे हरमन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तीसरा मुकाबला करीब 25 मिनट तक चला। हरमन को पीटने के बाद ब्रॉडी स्टील ने माइक हाथ में लेकर खली को चुनौती दी कि ‘मैं आ गया हूं। कहां है खली। हिम्मत है तो आकर मुझसे लड़।
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

6 of 11
खली से लड़ने के लिए माइक नॉक्स, ब्रॉडी स्टील और अपोलो भी मैदान में उतर गए। शुरुआत में खली तीनों पर भारी पड़ रहे थे। इसी बीच, ब्रॉडी स्टील कहीं से एक कुर्सी लेकर रिंग पर उतर गए और खली पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

7 of 11
बाद में खली ने उनसे कुर्सी छीनकर ब्रॉडी स्टील और माइक नॉक्स पर प्रहार किया जिस पर रेफरी ब्रायन किंग ने खली को एलिमिनेट कर दिया, जिसका खली ने विरोध किया। खली रेफरी से बात कर रहे थे कि ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर ताबड़तोड़ कुर्सी और लात से प्रहार कर दिया।

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

8 of 11
डेथ वारंट साइन कर चुके खली और ब्रॉडी स्टील की ललकार सुनकर रिंग में उत पड़े। ब्रॉडी को माइक नॉक्स और अपोलो का भी साथ मिला। तीनों ने मिलकर रिंग में खली पर कुर्सी और लात से सिर, सीने, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

9 of 11
खली रिंग में चित्त हो गए, लेकिन ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने खली पर प्रहार जारी रखा। इस पर खली की एकेडमी के रेसलर दौड़कर मौके पर पहुंचे।

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

10 of 11
खली के सिर, सीने, गर्दन, पीठ और पर चोट आई है। रिंग में ही खली के सिर से खून बहने लगा था।
विज्ञापन

रेसलिंग रिंग में खली से धोखा, एक साथ टूट पड़े तीन विदेशी रेसलर

11 of 11
लहूलुहान खली को रिंग से स्ट्रेचर में ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद  उन्हें बृजलाल अस्पताल ले जाया गया। इस फाइट पर रेफरी ने कोई फैसला नहीं दिया है। इस फाइट का फैसला देहरादून में 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें