फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लाउड स्पीकर से हो रहा था अटल की सभा का एलान और बगल में खुद लगा रहे थे कार को धक्का

Sat, 18 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
atal bihari vajpayee
बात नवंबर 1957 की है। जब देहरादून के पीपल मंडी चौराहे पर एक फिएट कार हिचकोले लेकर बंद हो गई। कार चला रहे नरेंद्र स्वरूप मित्तल नीचे उतरे। साथ ही पिछला गेट खुला और अटल बिहारी वाजपेयी भी बाहर निकल आए।देहरादून के व्यापारी नरेंद्र स्वरूप मित्तल के साथ अटल भी कार को धक्का देने लगे। ठीक उसी वक्त बगल से गुजर रहे तांगे पर लाउड स्पीकर से एलान हो रहा था-‘देश के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी दून में। जनसभा में जरूर आएं।’
 
विज्ञापन

2 of 7
atal bihari vajpayee
मित्तल उस वक्त डीएवी में बी.कॉम के छात्र थे और अटल परेड मैदान में जनसभा संबोधित करने आए थे। नरेंद्र स्वरूप मित्तल के बेटे भाजपा नेता पुनीत मित्तल बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के बोलने के दिलचस्प अंदाज की वजह से देहरादून के लोग उन्हें ‘प्रोफेसर’ कहा करते थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी हर साल वीकेंड मनाने मसूरी आते थे। ‘पहले वह घर आते, फिर पिता जी उन्हें छोड़ने मसूरी जात थे। एक हफ्ते के बाद रेलवे स्टेशन छोड़ते थे।’ मसूरी प्रवास के दौरान वह कमीज, पायजामा पहनते। उन्होंने मना किया था कि ‘किसी को मत बताएं कि मैं मसूरी में हूं।’ एक दिन वह दवा की दुकान पर टेबलेट ले रहे थे। तभी दुकानवाले ने उन्हें गौर से देखा और बोला-‘आप अटल जी हैं।’ वह कुछ देर चुप रहे, फिर बोले ‘हां।’ 
 

4 of 7
atal bihari vajpayee
वह अक्सर कहा करते-‘मैं आम आदमी की तरह रहना चाहता हूं।’ मित्तल ने बताया कि उन्होंने 30 बार अटल को दून से मसूरी पहुंचाया। 1985 में मसूरी से लौटते वक्त अटल ने ऋषिकेश जाने की इच्छा जताई। बोले-किसी को बताना मत, मेरी इच्छा है कि दुकान पर खड़े होकर चाट खाऊं।’
 
विज्ञापन

5 of 7
atal bihari vajpayee
जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो नरेंद्र स्वरूप मित्तल पूरे परिवार के साथ उन्हें बधाई देने पहुंचे। पहले वैयक्तिक सहायक, फिर भाजपा नेता प्रमोद महाजन ने कहा कि आज मुलाकात नहीं हो सकती। इस पर मित्तल ने अपना विजिटिंग कार्ड और बधाई संदेश पहुंचाने का अनुरोध किया। जैसे ही उन्होंने सुनाया और मित्तल परिवार को अंदर बुलाया। खुशी से सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

6 of 7
atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी देहरादून आखिरी बार 2007 में आए थे। तब उनके पैरों में दिक्कत थी। वह व्हील चेयर पर थे। पहले एक होटल में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शिरकत की। फिर परेड मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अटल बिहारी वाजपेयी मसूरी में कैम्टी फाल के पास हरियाणा भवन में ठहरते थे। यह जगह उन्हें बहुत पसंद थी। वह अक्सर पहाड़ी वादियों में ध्यान मग्न रहते। इसके बाद उन्होंने मनाली जाना शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
atal bihari vajpayee
नरेंद्र स्वरूप मित्तल के एक परिचित मसूरी में अपने काम के सिलसिले में अटल से मिले। बाद में अटल ने मित्तल से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बहुत छोटे स्तर का काम लेकर आते हैं। आपके स्तर का हो तो मैं सिफारिश भी करुं। इस पर अटल मुस्करा कर बोले कि चलो उसके काम के लिए मैं अपना स्तर छोटा कर लेता हूं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें