atal bihari vajpayee
व्यापारी अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल आदि का कहना है कि सत्तर के दशक में जयप्रकाश नारायण सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अटल जी यहां पहुंचे थे। तब लोग अटल के भाषण सुनने के लिए 50-50 किमी पैदल चलकर पहुंचे थे। 88 वर्षीय सरदार संत सिंह कहते हैं कि वर्ष 1985 में भी अटल विहारी बाजपेयी बदरीनाथ आए। तब वापसी में कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जनसंघी रहे सरदार संत सिंह ने एक वाक्या सुनाया। सरदार संत ने बताया कि अस्सी के दशक में जब अटल कर्णप्रयाग पहुंचे तो अटल जी की गाड़ी में तेल खत्म हो गया। तब उन्होंने अटल जी की गाड़ी में तेल भरवाया और पैसे दे दिए। तो अटल जी नाराज हुए और डांट लगाई थी।