फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की जिस पोस्ट के बाद धधक उठा अगस्त्यमुनि, जानिए क्या था वो पूरा मामला, तस्वीरें...

Sat, 07 Apr 2018 06:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
विज्ञापन
1 of 6
Agastmuni
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार देर शाम को एक पोस्ट वायरल हुई, जिसके बाद पूरा रुद्रप्रयाग जिले का अगस्तयमुनि शोलों में बदल गया। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
Agastmuni
इस पोस्ट में लिखा था कि 4 अप्रैल की शाम को अगस्तयमुनि महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में अज्ञात लड़का-लड़की आपत्तिजनक हालत में थे। इस दौरान वहां काम कर रहे तीन मजदूर पहुंच गए थे। इस दौरान लड़का वहां से भाग गया। इस दौरान मजदूरों ने लड़की की फोटो ली और उसे ब्लेकमेल कर अगले दिन (5 अप्रैल) को मिलने बुलाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
Agastmuni
यह बात लकड़ी ने अपनी सहेली को बताई, जिसके माध्यम से यह बात पीजी कालेज के छात्र नेताओं तक पहुंची। इसके बाद कालेज के लड़कों द्वारा देर शाम 7 बजे ही तीनों मजूदरों को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की गई। लेकिन इस मामले में कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से अभी तक सामने नहीं आया है।

4 of 6
Agastmuni
सोशल मीडिया में पुलिस ने तीनों मजदूरों महाकार सिंह (35) पुत्र शिव चरण सिंह, निवासी नवौदा, थाना गजरौला जिला अमरोहा, सिंतू (18) पुत्र समरपाल, निवासी शेरपुर थाना धनौरा जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश और सोनी कुमार (27) पुत्र रकम सिंह, निवासी रुहालकी, थाना खानपुर, हरिद्वार के खिलाफ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

5 of 6
Agastmuni
इनके खिलाफ अश्लील चित्रण और महिला की निजता को भंग करने के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 292 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Agastmuni
वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने एक मैसेज के माध्यम से कहा कि अगस्तमुनि में एक समुदाय की नाबालिग बालिका से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा रेप की घटना के संबंध में मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई गई एक अफवाह मात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें