उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग
- फोटो : amar ujala
सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी अर्नोल्ड डिक्स को बधाई दी थी। संदेश पर डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री... यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।