फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सैनिक ने 72 घंटे लगातार युद्ध कर 300 चीनी सैनिकों को चटाई थी धूल, शहादत के बाद भी है 'जिंदा'

Tue, 15 Jan 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
martyr rifleman jaswant singh rawat - फोटो : अमर उजाला
सेना दिवस पर पढ़िए उस जवान की कहानी जिसने कहा था... ‘हम लोग लौटें न लौटें, ये बक्से लौटें न लौटें, लेकिन हमारी कहानियां लौटती रहेंगी...’ मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी शहीद राइफल मैन जसवंत सिंह रावत के बलिदान और साहस की गाथा पर आधारित फिल्म ‘72 ऑवर्स’ 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
jaswant singh rawat
उस जाबांज की इसी फिल्म का एक संवाद इन दिनों खूब चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म को अविनाश ध्यानी ने लिखा है। जेएसआर प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
jaswant singh rawat
इसमें ध्यानी खुद शहीद जसवंत सिंह रावत की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘72 ऑवर्स’ अरुणाचल प्रदेश के नेफा बॉर्डर पर होने वाले भारत-चीन युद्ध पर केंद्रित है। यहां जसवंत सिंह रावत ने अकेले 72 घंटे तक दुश्मन सेना के 300 सैनिकों को मार गिराया था। 
 

4 of 5
भारत चीन वॉर - फोटो : self
फिल्म में अविनाश के साथ मुकेश तिवारी, शिशिर शर्मा और वीरेंद्र सक्सेना भी नजर आएंगे। अविनाश ध्यानी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 7362 फीट ऊंचे स्थान पर फिल्माना एक चुनौती भरा काम था। उम्मीद है लोगों को फिल्म पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaswant
फिल्म के निर्देशक और एक्टर अविनाश ध्यानी ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग कठिन लोकेशनों पर की गई है। इस फिल्म को बनाने के लिए 750 क्रूमेंबर्स की सहायता ली और 7362 फीट पर इतने बड़े क्रूको मैनेज करना किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्हें उम्मीद है कि जिस मेहनत से फिल्म तैयार की गई है दर्शकों को भी पसंद आएगी। यह फिल्म 18 जनवरी को पहले पर्दे पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें