फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन और मांगी ये खास मुराद

Thu, 19 Sep 2019 05:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। आर्मी चीफ ने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ के सभा मंडप में राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान बदरीनाथ की संकल्प पूजा की। इस दौरान बदरीनाथ के वेद पाठियों ने वेद मंत्रों से भगवान बदरीनाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जनरल बिपिन रावत पत्नी संग सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उनका स्वागत किया। रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और उनके ब्राह्मण पंकज डिमरी ने पूजा और वेदमंत्रों से भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
करीब पंद्रह मिनट तक उन्होंने बदरीनाथ की संकल्प पूजा की। उन्होंने मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी, घंटाकर्ण भगवान और हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीनाथ के अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और प्रसाद के रुप में चौलाई के लड्डूू व तुलसी की माला भेंट की। आर्मी चीफ जनरल रावत ने अपने पुश्तैनी बही खाते में अपना और अपने परिवार का नाम भी दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पंडित पंकज डिमरी ने उन्हें वर्ष 2021 में बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाले विशाल भागवत कथा में प्रतिभाग करने का न्योता भी दिया। इस मौके पर मंदिर समिति की सदस्य चंद्रकला ध्यानी ने उन्हें भगवान बदरीनाथ की फोटो भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें