फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात राज्यों के लिए इस दिन होने जा रही है सेना भर्ती रैली, केवल ये युवा ही बन पाएंगे 'फौजी'

Thu, 07 Sep 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
army rally
भारतीय सेना की 108 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (टीए) महार द्वारा सेना की भर्ती रैली आयोजित की जाने वाली है। जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर सात राज्यों के युवा फौजी बन सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में आगामी 11 से 16 सितंबर तक यह रैली आयोजित होगी। बता दें कि यह भर्ती रैली 21 जनरल ड्यूटी और छह ट्रेड्समैन के खाली पदों के लिए होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सिर्फ 312 युवाओं ने ही दौड़ की बाधा पार की। - फोटो : अमर उजाला
महार रेजीमेंट के मेजर विकास कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती के पहले दिन उत्तराखंड के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ व झारखंड राज्यों के युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। भर्ती रैली सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक चलेगी।

 

4 of 7
सिर्फ 312 युवाओं ने ही दौड़ की बाधा पार की। - फोटो : अमर उजाला
रैली में शामिल होने वाले युवाओं को 11 सितंबर को सुबह पांच बजे से पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी शामिल नहीं हो पाएगा। पहले दिन अभ्यर्थियों को स्टेट और एज ग्रुप के अनुसार दौड़ाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित अवधि में दौड़ पूरी करने वाले को ही दूसरे दौर की परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 1600 मीटर दौड़ को निर्धारित मानक के अनुसार पूरा करना होगा। 18 से 21 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 5.40 मिनट, 20 से 40 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 6.35 मिनट में, 40 से 42 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 7.23 मिनट में दौड़ पूरी करनी होगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
राज्य के अनुसार अभ्यर्थियों की ऊंचाई न्यूनतम 160 सेमी, वजन 50 किलो और छाती 77 सेमी, फुलाने पर पांच सेमी तक ज्यादा होगी। पूर्व सैनिक, वार विडो, खिलाड़ी कोटे के अभ्यर्थी को हाइट में दो सेमी की छूट दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
army rally
अभ्यर्थियों को हाई स्कूल, इंटर की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, 20 प्रति पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, यदि सैनिक पृष्ठभूमि से हैं तो रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, स्पोट्र्स से संबंधित प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज व प्रमाणित प्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें