फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर्णा कुमार ने रचा इतिहास, विश्व के सातों शिखरों पर तिरंगा फहराने वाली बनीं पहली आईपीएस

Mon, 01 Jul 2019 04:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) देहरादून में तैनात डीआईजी अपर्णा कुमार ने अमेरिका की 20,320 फीट ऊंचे माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराया है। इसके साथ ही सात पर्वतमालाओं पर तिरंगा फहराने वाली अपर्णा देश की पहली आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने अमेरिका के अलास्का में स्थित माउंट डेनाली पर्वत को रविवार को फतह कर लिया। अपर्णा यूपी कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अफसर हैं। देश में ऐसे चुनिंदा ही पर्वतारोही हैं, जिन्होंने सात पर्वतमालाओं पर तिरंगा फहराया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अब इसमें आईपीएस अपर्णा कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। अपर्णा ने 15 जून को माउंट डेनाली पर्वत को फतह करने के लिए भारत छोड़ा था। उन्हें इस पर्वत पर 10 जुलाई को पहुंचना था। मौसम ने साथ दिया तो अपर्णा ने 10 दिन पहले ही पर्वतचोटी फतह कर ली। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने माइनस 40 डिग्री तापमान और 250 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यह कामयाबी हासिल की है। माउंट डेनाली की ऊंचाई समुद्रतल से 20,320 फीट है। अपर्णा ने अपनी सफलता की जानकारी सैटेलाइट फोन के माध्यम से परिवार को भेजी है। अपर्णा हफ्तेभर में वापस पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अपर्णा कुमार ने जिन पर्वतों के शिखर पर झंडा फहराया है, उनमें माउंट एवरेस्ट, माउंट किलिमंजारो, माउंट एल्ब्रुस, कार्सटेंस पिरामिड, विन्सन मैसिफ व माउंट एकांकागुआ शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें