पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लुक में अभिनेता अनुपम खेर को पहचानना मुश्किल है। तस्वीरों में देखिए..
विज्ञापन
2 of 8
Anupam Kher
अनुपम खेर स्टारर फिल्म ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का नैनीताल कनेक्शन है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट सरोवर नगरी के मयंक तिवारी ने आदित्य सिंह और विजय गुट्टे के साथ मिलकर लिखी है। बता दें कि यह फिल्म मशहूर ब्यूरोक्रेट संजय बारू की पुस्तक पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा है।
विज्ञापन
3 of 8
Anupam Kher
फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर मशहूर निर्देशक हंसल मेहता हैं। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में मयंक ने उत्तराखंड कनेक्शन और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की।
4 of 8
Anupam Kher
मयंक बताते हैं कि वह ऑनलाइन वीडियो पोर्टल नेटफिलक्स के लिए इन दिनों एक सीरियल लिख रहे हैं। इसी साल दिसंबर में ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग लंदन में चल रही है।
विज्ञापन
5 of 8
एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का कथानक लिखने वाले नैनीताल के मयंक तिवारी।
पिछले साल आई ऑस्कर आवार्ड के लिए नामित हुई फिल्म ‘न्यूटन’ की स्क्रिप्ट भी मयंक ने लिखी थी। फिल्म को हांगकांग में ऑस्कर ऑफ एशिया अवार्ड और अब आस्ट्रेलिया में एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड की घोषणा हुई है। ‘न्यूटन’ उन्होंने फिल्म निर्देशक अमित वी मसूरकर के साथ मिलकर लिखी थी।
विज्ञापन
6 of 8
अनुपम खेर
- फोटो : SELF
नैनीताल में पैदाइश से मुंबई तक के सफर के सवाल पर मयंक ने बताया कि पापा दिल्ली में सीबीआई में थे। बचपन से कहानी सुनाने का शौक था जो कब पैशन में बदल गया पता ही नहीं चला। मैं अब कहानियां बड़े पर्दे के जरिये दुनिया के सामने रखता हूं।
विज्ञापन
7 of 8
Anupam kher
मयंक दिल्ली विवि के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स में 1999 बैच के पत्रकारिता के छात्र रह चुके हैं। इसके बाद पायनियर, एशियन एज, हिंदुस्तान टाइम्स और डीएनए में भी काम किया। यहां से रुख फिल्मी दुनिया का किया और दुकानदारी चल पड़ी। मयंक नैनीताल के मेलरोज कंपाउंड के रहने वाले हैं। जुलाई में वह नैनीताल आएंगे। मयंक की पहली फिल्म 2014 में आई ‘सुलेमानी कीड़ा’ थी।
मैंने एक शार्ट फिल्म ‘दाज्यू’ देखी थी। वह अब तक जेहन में है। मुझे कुमाऊंनी परंपरा में नथ सबसे अधिक आकर्षित करती है। हमारे यहां की शादियों में इतने रीति रिवाज हैं जिनसे यादें जुड़ी हुई हैं। इन सबको जिस दिन स्क्रीन पर दिखा दूंगा मेरा सपना पूरा हो जाएगा।