फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: SIT ने तैयार की 500 पन्नों की चार्जशीट, बनाए 100 गवाह, अब नार्को टेस्ट पर टिकी निगाहें

Sat, 17 Dec 2022 07:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने 86 दिन की विवेचना के बाद चार्जशीट तैयार कर ली है। 500 पन्नों की चार्जशीट शनिवार को नियमानुसार अभियोजन कार्यालय भेज दी गई। इसमें 100 गवाहों के नाम और 30 से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं। अभियोजन कार्यालय से जांच के बाद इसे सोमवार को कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

उत्तराखंड: हाईकोर्ट का सरकार को आदेश, एसिड अटैक पीड़िता को दें 35 लाख रुपये मुआवजा, सर्जरी का खर्चा भी उठाएं

एडीजी कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रवक्ता वी मुरुगेशन ने शनिवार को पुलिस लाइन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को 22 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। नियमानुसार पुलिस के पास चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन का समय था। इससे पहले ही 86 दिन की विवेचना में 100 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। मुख्य गवाहों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को चार्जशीट में शामिल किया गया है। 

इन सबके आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 354क (छेड़खानी व लज्जा भंग) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में चार्जशीट तैयार की गई है। एडीजी ने बताया कि आरोपियों के नार्को टेस्ट या पॉलीग्राफ टेस्ट पर कोर्ट में 22 दिसंबर को सुनवाई होगी। इसके बाद सप्लीमेंट्री चार्जशीट अलग से दाखिल की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वीआईपी का नाम पता करने के लिए एसआईटी ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की अनुमति भी कोर्ट से मांगी। पुलकित और सौरभ भास्कर ने तो हामी भर दी थी। लेकिन, अंकित ने दस दिन का समय मांगा। इसकी सुनवाई 22 को ही होनी है। अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अंकिता का शव ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 18 सितंबर को वनंत्रा रिजॉर्ट से पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी अचानक गायब हो गई थी। पहले राजस्व पुलिस ने जांच में हीलाहवाली की। इसके बाद मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने 22 सितंबर को खुलासा किया कि नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को पुलिस ने 22 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। 

4 of 6
एडीजी वी. मुरुगेशन - फोटो : अमर उजाला
ये होंगे मुख्य गवाह 
- अंकिता का दोस्त पुष्प
- रिजॉर्ट के कर्मचारी
- अंकिता का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डॉक्टर
- डीएनए जांच करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट
- केंद्रीय एफएसएल के फोरेंसिक डॉक्टर
- मुकदमे के वादी अंकिता के पिता
- विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

5 of 6
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं दस्तावेजी और वस्तु साक्ष्य 
-अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
-स्वैब की डीएनए रिपोर्ट
-मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट
-अंकिता के कपड़े
-तीनों आरोपियों के मोबाइल
-पुष्प और अंकिता की चैट 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं मिला अंकिता का मोबाइल 
एसआईटी अंकिता का मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है। न ही पुलकित का मुख्य मोबाइल पुलिस के हाथ आया है। इस मामले में पुलकित के एक मोबाइल और अन्य दो आरोपियों के मोबाइल की केंद्रीय फोरेंसिक जांच कराई गई है। इन सभी की रिपोर्ट चार्जशीट में शामिल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें