फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: नहीं खुली अभी रिजॉर्ट की कहानी और VIP का राज, आरोपियों का नार्को टेस्ट करा सकती है पुलिस

Sun, 27 Nov 2022 08:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस नार्को टेस्ट भी करा सकती है। दरअसल, नार्को टेस्ट के लिए अंकिता के परिजन मांग कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि एसआईटी को यदि जरूरत पड़ती तो टेस्ट के लिए न्यायालय में अर्जी दी जा सकती है।

हालांकि, नार्को टेस्ट से केस को कितनी मजबूती मिलेगी यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल एसआईटी विवेचना में जुटी हुई है। आरोप है कि अंकिता की हत्या बीती 18 सितंबर को चीला नहर में धक्का देकर कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पड़ताल में पता चला था कि आरोपियों ने अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले एक वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया था। हालांकि, एसआईटी दो माह की जांच के बाद भी इस वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं कर पाई है। इस मामले में शुरुआत से ही अंकिता के परिजन एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
इस बीच परिजनों ने यह सवाल भी उठाए कि रिजॉर्ट की असली कहानी उजागर नहीं हो पाई है। न ही वीआईपी का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की जरूरत है। ताकि, सारी बातों को सामने लाया जा सके।

4 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि फिलहाल एसआईटी विवेचना कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में मंगलवार को निकलेगी कनिष्ठ सहायक की भर्ती, जनवरी में इन भर्तियों के लिए कर सकेंगे आवदेन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यदि एसआईटी को लगता है कि नार्को टेस्ट जरूरी है तो इसके लिए प्रयास किया जा सकता है। नार्को टेस्ट के लिए न्यायालय में अर्जी देनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें