फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अभी भी रहस्य बना है वीआईपी का नाम, पूर्व सीएम की ओर से दिए गए इस संकेत ने बढ़ाई हलचल

Fri, 18 Nov 2022 12:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता हत्यकांड में जिस वीआईपी का जिक्र किया गया है, वह कौन है ? उत्तराखंड की जनता उसके बारे में जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि यह दरमियानी कद का व्यक्ति है, जिसके साथ पुलिस स्कॉट और कुछ बाउंसर थे।

 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता को वीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, लेकिन यह वीआईपी कौन था, अभी इससे पर्दा नहीं उठ पाया है। अंकिता के माता-पिता ही नहीं बल्कि, उत्तराखंड का हर व्यक्ति व देश का प्रबुद्ध जनमानस उस नाम को जानना चाहता है। प्रदेश की जनता यह भी जानना चाहती है कि सरकार ने इस मामले में क्या कार्रवाई की।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि 16 तारीख को वनंतरा रिजॉर्ट में एक व्यक्ति आया था, जो दरमियानी कद का था।
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
उसके साथ पुलिस स्कॉट और अपने कुछ बाउंसर थे। पूर्व सीएम ने कहा कि लोगों ने एसआईटी को इस संबंध में जानकारी दी है, लेकिन अब तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

4 of 5
अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
कोई तो उस व्यक्ति के बारे में बताए, जिस वीआईपी का जिक्र अंकिता ने अपने मैसेज में किया है।  

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: अब नाइट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी महिलाएं, पढ़ें संस्थान को क्या देनी होंगी सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को उसका नाम पता नहीं चला या फिर किसी दबाव में नाम सामने नहीं लाया जा रहा, ये सवाल हर किसी के जहन में कौंध रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें