रिजॉर्ट में मिली शराब की बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2010 में फल प्रसंस्करण, उद्योग और जड़ी बूड़ी उत्पादन के लिए स्वदेशी आर्गेनिक ने गंगा भोगपुर में .334 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई थी। इस पर आंवला, बेल कैंडी, शहद, जूस आदि बनाने की फैक्टरी लगाई गई। शुरुआत में फैक्टरी का विरोध भी हुआ था। लोगों का कहना था कि फैक्टरी से गंधक सीधा बाहर छोड़ दिया जाता था। वर्ष 2017-18 में पुलकित आर्य ने फैक्टरी के आगे रिजॉर्ट का निर्माण शुरू कराया। रिजॉर्ट बनने के बाद संचालन भी शुरू कर दिया।