अंकिता भंडारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पर्यटन नगरी होने के कारण ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में होटलों और कैंप में दिल्ली, हरियाणा, उत्तरपदेश, हिमाचल आदि राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। शौकीन पर्यटकों को यहां स्पा सर्विस भी दी जाती है। स्पा सर्विस की आड़ में कई होटलों और कैंप में अनैतिक कार्य होते हैं। इसके लिए कई बार युवतियों को काम के बहाने फंसाकर लाया जाता है। इस मामले के बाद पुलिस की आंख भी खुल गई है। एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि एक टीम गठित कर सभी होटलों और कैंपों की नियमित जांच की जाएगी। अगर कहीं कोई अनैतिक कार्य पाया जाता है तो होटल और कैंप स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी।