भाजपा के विधायक अपने दल-बल के साथ दो दिन बाद बारिश से हुई बर्बादी का जायजा लेने पहुंचे तो पीड़ितों के सब्र का बांध टूट गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
khajan dass
बारिश से देहरादून की इंदर रोड में हुए भारी नुकसान के दो दिन बाद शुक्रवार को राजपुर रोड विधायक खजानदास प्रभावितों से मिलने पहुंचे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उनकी तरफ कीचड़ फेंक दिया।
विज्ञापन
3 of 8
khajan dass
मूसलाधार बारिश से इंदर रोड में भी काफी नुकसान हुआ है। रिस्पना नदी का पानी कई घरों में घुस आया था। क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है।
4 of 8
mud
शुक्रवार को विधायक खजानदास प्रभावितों से मिलने के लिए इंदर रोड बस्ती में गए।
विज्ञापन
5 of 8
protest
वह इंदर रोड चौक पर पहुंचे तो लोग भड़क उठे। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नुकसान हुए दो दिन हो गए और अब जाकर विधायक उनसे मिलने आए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
protest
फिर क्या था लोगों ने वहां मौजूद विधायक व उनके गनर की तरफ कीचड़ फेंक दिया। सड़क पर लगे विधायक खजानदास के बोर्ड उखाड़ दिए।
विज्ञापन
7 of 8
protest
आक्रोशित लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। विधायक ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। कहा कि वह शहर से बाहर थे, लेकिन तब भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।