फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: भीड़ ने की हाईवे पर 50 वाहनों में तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से राइफल छीनने का प्रयास

Sun, 01 Jul 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : amar ujala
दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जमकर बवाल मचाया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला करते हुए राइफल छीनने का प्रयास किया और हाईवे से गुजर रही करीब पचास गाड़ियों पर ईंट पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
बताया गया है कि इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ स्वप्न किशोर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों पर जमकर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने भाग रहे चार आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने चार ज्ञात और पचास से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, बलवे, पथराव और पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है।
             
 
विज्ञापन

3 of 6
accident
शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे रुड़की माहीग्रान निवासी 28 वर्षीय अजीम पुत्र बली ट्रक लेकर ज्वालापुर से चमड़ा भरकर रुड़की की ओर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह बढेड़ी राजपुतान गांव के समीप पहुंचा तो एक ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी साइड लग गई। जिससे तेज गति से आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया। जबरदस्त टक्कर से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार अजीम की मौत हो गई। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे चेतक पुलिसकर्मियों ने कोतवाली में सूचना दी। जिस पर कोतवाली से तीन अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। इन पुलिसकर्मियों ट्रक पर पड़े नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी।

 

4 of 6
accident
करीब चार बजे एक कार और बाइकों पर सवार होकर 50 से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही लोगों की भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्राली की ईटों से हाईवे पर गुजर रहे वाहनों पर हमला करना शुरु कर दिया। जिसमें करीब पचास से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस के साथ भी गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों से मारपीट का प्रयास करते हुए उनकी राइफल छीनने लगे। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

 
विज्ञापन

5 of 6
police
घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के अन्य थानों के पुलिस बल के साथ सीओ एसके सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने सीओ की एक न सुनी। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बवाल मचा रहे लोगों की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान भाग रहे चार आरोपियों को दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की ओर से सिविल कोतवाली में आरोपी वसीम, अवाद, फहीम व शादाब के साथ करीब 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पथराव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पथराव, गाली गलौच और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में चार नामजद और पचास अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।              
- एसके सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें