श्रीनगर में व्यापार सभा शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सीएम हरीश रावत को फजीहत का सामना करना पड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करती रही।
विज्ञापन
2 of 8
protest of CM rawat
- फोटो : AmarUjala
यहां तक कि एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पूरे जोर से माला मुख्यमंत्री की ओर फेंकी। अचानक विरोध देख सीएम भी सकपका गए। इसकी नाराजगी उनकी बातों में भी दिखी।
विज्ञापन
3 of 8
protest of CM rawat
- फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री कुछ समझ पाते इससे पहले पुलिस ने मामला संभाल दिया। इस पूरे प्रकरण में स्थानीय खुफिया विभाग भी नाकाम रहा। एलआईयू व एसआईयू को आंदोलन की पूरी जानकारी होने के बावजूद भी प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हल्के में लिया।
4 of 8
Anganwadi worker protest CM Rawat
- फोटो : AmarUjala
सोमवार को व्यापार सभा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान खिर्सू व कीर्तिनगर विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बड़ी संख्या में सुबह करीब 10 बजे ही समारोह स्थल पर पहुंच गई थी। कार्यकत्रियां शुरू से ही मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 8
Anganwadi worker protest CM Rawat
- फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकत्रियों ने विरोध उग्र कर दिया। यहां तक कि एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पूरी ताकत के साथ फूलों की माला मुख्यमंत्री की ओर फेंक दी। आंदोलित कार्यकत्रियां पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी करती रही।
विज्ञापन
6 of 8
Anganwadi worker protest CM Rawat
- फोटो : AmarUjala
कार्यकत्रियों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री भी नाराज दिखे। नाराज सीएम ने कार्यकत्रियों से कहा कि आपने अपना वकील खो दिया है।
विज्ञापन
7 of 8
anganwadi worker protest against CM rawat
- फोटो : AmarUjala
इसी दौरान मुख्यमंत्री के समर्थक एक छात्र नेता ने विरोध प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गाली दे दी। जिससे कार्यकत्रियां और भड़क गई।