सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में पहुंच गए हैं। खबर है कि दोनों परिवार टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई में शामिल होने यहां आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार दोपहर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रिलायंस ग्रुप के अनिल अंबानी के साथ विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 9
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
महानायक को देखते ही एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी एक झलक पाने को एयरपोर्ट पर मौजूद लोग उत्सुक हो उठे।
4 of 9
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
एयरपोर्ट से निकलकर अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन अनिल अंबानी के साथ कारों के काफिले से नरेंद्र नगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हो गए। इसी होटल में पिछले कई दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
इधर दोनों मशहूर हस्तियों के आने की खबर मिलते ही हलचल मच गई। खबर है कि दोनों विराट और अनुष्का की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
virat kohli
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का पिछले कई दिनों से नरेंद्रनगर स्थित इसी होटल में ठहरे हुए हैं। सूत्रों की माने तो होटल में दोनों की सगाई की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
anushka, virat
- फोटो : amar ujala
दोनों मंगलवार देर रात हरिद्वार स्थित अपने गुरु के आश्रम अनंतधाम में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। सूत्रों से खबर है कि विराट और अनुष्का की सगाई में बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की नामी हस्तियां यहां पहुंचने वाली हैं।
8 of 9
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
वहीं अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी के परिवार के एक साथ पहुंचने ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई की खबर को और पुख्ता किया है।