आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ऐसा दांव खेल गए जिससे कांग्रेसी दिग्गजों की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के हर छोटे-बडे़ असंतुष्ट पर भाजपा की नजर है। भाजपा को जहां मौका मिलेगा, वह असंतुष्टों को अपने पाले में खींच लेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि असंतुष्टों को साथ लाओ, उन्हें पद देना पडे़, तो वो भी दे दो।