फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित के घर दाल-रोटी खाने के बाद अमित शाह बोल गए ऐसे बोल कि खुशी से झूम उठा परिवार

Thu, 21 Sep 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
amit shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बलबीर रोड स्थित नई बस्ती में रहने वाले मुन्ने सिंह के घर खाना खाया। मुन्ने सिंह कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करते हैं। मुन्ने सिंह के घर अमित शाह ने दाल-रोटी खाई। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा क‌ि पूरा पररिवार खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन

2 of 6
amit shah
खाना खाने के बाद उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया। अमित शाह ने मुन्ने सिंह की पत्नी सरोज, बेटी शीतल और पूनम से कहा कि खाना बहुत अच्छा बनाया था। अमित शाह के जाने के बाद मुन्ने शाह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है। मैं कपड़े धोकर, प्रेस करके अपने परिवार का गुजारा करता हूं। भाजपा के साथ मैं पिछले 12 सालों से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि अमित शाह मेरे यहां खाना खाने आएंगे। बुधवार की सुबह ही विधायक खजान दास ने इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

3 of 6
amit shah - फोटो : amarujala
दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आए अमित शाह का कार्यक्रम किसी अंत्योदय परिवार के घर खाना खाने का था। पार्टी के पदाधिकारी कई दिनों से अंत्योदय परिवार की तलाश कर रहे थे। कई परिवारों के नाम पर विचार करने के बाद पार्टी ने बुधवार की सुबह मुन्ने सिंह का नाम फाइनल कर दिया। 

4 of 6
amit shah lunch at dalit home - फोटो : rajesh kuma
इसकी सूचना उनको दे दी गई कि अमित शाह उनके घर खाना खाने आ रहे हैं। अमित शाह के खाना खाने आने की जानकारी मिलते ही परिवार को मनचाही मुराद मिल गई। मुन्ने सिंह की पत्नी और बेटियों ने अमित शाह के लिए खाना बनाना शुरू कर दिया। अमित शाह के लिए रोटी, दाल, चावल, पुड़ी, मिक्स सब्जी, पुदीने की चटनी और खीर तैयार की गई। दोपहर लगभग 1.45 बजे अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास में ही स्थित मुन्ने सिंह के घर पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
amit shah lunch
उनके पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों फूल बरसा कर उनका स्वागत किया और  ‘स्वागत है स्वागत है, अमित शाह जी स्वागत’ के नारे लगाए। अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने खाना खाया। अमित शाह के जाने के बाद भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) संजय कुमार, प्रदेश महासचिव नरेश बंसल और विधायक खजान दास सहित पदाधिकारियों ने भी खाना खाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमित शाह - फोटो : SELF
​भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुन्ने सिंह के घर खाना खाने पहुंचे तो मुन्ने की पत्नी सरोज और बेटी शीतल ने अपने हाथों से खाना परोसा। अमित शाह ने दो रोटी, दाल के साथ चावल खाया और बाद में खीर भी खाई। खाना बनाने वाली शीतल का कहना है कि बहुत ही नार्मल खाना बनाया था, तेल और मसाले का भी कम उपयोग किया गया था। सरोज और शीतल ने बताया कि पार्टी की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं था कि अमित शाह के खाने में क्या बनाना है। आमतौर पर घरों में जो खाना बनता है वही बनाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें