फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी को पड़ रही है बड़ी अमावस्या, ये उपाय बना देंगे आपको धनवान

Wed, 14 Feb 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
amavasya - फोटो : haribhoomi.com
फाल्गुन कृष्ण अमावस्या को बड़ी अमावस्या कहा जाता है क्योंकि यह महाशिवरात्रि के बाद आती है। यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जो आपको धनवान बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्य कमलेश जोशी ने बताया कि महाशिवरात्रि के ठीक अगले दिन आने वाली यह अमावस्या विशेष फलदायी होती है। तंत्र शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए यह उपाय तुरंत फलदायी होते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
deepak
शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाए और पितरों को याद करें। इसके बाद सात बार पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रह जाती है।
 

4 of 7
milk
शाम को शिव मंदिर में जाकर गाय के कच्चे दूध, दही, शहद से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं। इससे धन आता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
vishnu and lakshmi - फोटो : google
इस दिन किसी भी विष्णु या कृष्ण मंदिर के गुंबद पर पीले रंग की त्रिकोण ध्वजा लगाएं। इससे आपका भाग्य चमकेगा और जीवन की रूकावटें दूर होंगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
दूध - फोटो : getty images
शाम के समय किसी कुएं में सवा पाव दूध एक-एक चम्मच कर डाले। इससे आपका बिगड़ा भाग्य बनने लगेगा। धन की आवक बढ़ेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shani Dev
अमावस्या को शनिदेव का दिन भी माना जाता है। इस दिन शनि मंदिर में नीले पुष्ण अर्पित करें। काले तिल, काले साबुत उड़द, कड़वा तेल, काजल और काला कपड़ा अर्पित करें। इसी मंदिर में बैठकर 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र की एक माला जाप करें। इससे आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे।
(हमारा मकसद अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। जनरुचि को ध्यान में रखकर यह खबरें प्रस्तुत की जा रही हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें