फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी को पड़ रही यह अमावस्या है बेहद खास, ऐसा करेंगे तो होगा शुभ

Thu, 15 Feb 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
फाल्गुन अमावस्या इस बार 15 फरवरी 2018 को है। अमावस्या पर नदियों में स्नान कर दान करने का बहुत महत्व है।
विज्ञापन

2 of 7
mauni amavasya - फोटो : haribhoomi.com
पंडित पूर्णानंद ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस दिन का बहुत महत्व है। अनेक तरह के धार्मिक काम अमावस्या के दिन ही किया जाता है। फाल्गुन अमावस्या का शास्त्रों में अत्यधिक महत्व बताया गया है। यदि सोमवार के दिन फाल्गुन अमावस्या पड़े और इसी दिन महाकुंभ का भी योग हो तो यह अनंतगुना फलदायी सिद्ध होता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
somvati amavasya snan
ऐसी मान्यता है कि फाल्गुन अमास्या पर देवताओं का निवास संगमत तट पर होता है। अतः इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान कर देवों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

 

4 of 7
lord vishnu (demo pic)
इस दिन यदि संभव हो तो मीठा भोजन ग्रहण करना चाहिए। यह दिन भगवान विष्णु के पूजन करना चाहिए है। कहा जाता है कि यह उन श्रेष्ठ दिनों में से एक है जब भगवान विष्णु का होंठों से जाप करने का पुण्यफल प्राप्त होता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
शनिदेव
जब भी अमावस्या शनिवार को पड़ती है तो इसे शनि अमावस्या कहते हैं। इस ग्रह नक्षत्रों के अनुसार महत्व और बढ़ जाता है। अनेक विद्वान इस दिन शनि पूजन की सलाह देते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
shradh
अमावस्या के सभी दिनों में श्राद्ध तर्पण आदि किया जा सकता है। कालसर्प दोष निवारण पूजा के लिए भी यह दिन बहुत ही उत्तम माना गया है अमावस्या के दिन अनेक कर्मकांड किए जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo pic
यह भी माना जाता है इस काली रात्रि को बुरी शक्तियां जाग्रत रहती हैं। तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करने गुप्त पूजा करते हैं। इस वजह से भी अमावस्या की रात्रि सूनसान स्थानों पर ना जाने की सलाह दी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें