फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हुई शुरू

Tue, 24 Jul 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
amar ujaleshwar mandir
बादल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार से शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद मंदिर प्रांगण में गणेश वंदना से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 29 जुलाई तक होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
amar ujaleshwar mandir
सोमवार सुबह मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कलश यात्रा में पीपीसीएल, सरखेत, मालदेवता, केशरवाला गांव समेत आसपास के क्षेत्र की महिलाएं शामिल रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
amar ujaleshwar mandir
कलश यात्रा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों की परिक्रमा के बाद वापस अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई। आयोजन में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी शिरकत की। उन्होंने कथा सुनने के साथ ही मंदिर के पास पौधारोपण भी किया। 

 

4 of 5
umesh sharma
कथा वाचक पंडित अनुज उनियाल ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा समस्त पापों को हरने वाली है। श्रीमद्भागवत जीवन को नई दिशा व प्रेरणा देती है। कथा के समापन पर 29 जुलाई को मंदिर में भव्य आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
umesh sharma
इस अवसर पर आचार्य अनिल कोठारी, आचार्य मुकेश, आचार्य प्रमोद चमोली, आचार्य आशीष व ग्राम प्रधान सरखेत आरती पंवार, सीतापुर ग्राम प्रधान नमनी देवी, बिजेंद्र सिंह पंवार, सुमित्रा राणा, राजेंद्र सिंह रावत, गया देवी, संजय कोटवाल, सुनील रावत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें