अमर उजाला और उत्तराखंड शासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तस्वीरें देखें... इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सराहनीय काम करके मील का पत्थर बनने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कनक कला केंद्र की भरतनाट्यम गुरु वीणा अग्रवाल और उनकी पुत्री श्रुति ने अपनी टीम के साथ गंगा संरक्षण पर शानदार प्रस्तुति दी। समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद महिलाओं को बारी-बारी से सम्मानित किया।