फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ: परेशानियां लेकर पहुंचे थे, नामी ज्योतिषों से मिला समाधान तो चेहरे पर लौटी मुस्कान

Thu, 02 May 2019 12:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ज्योतिष डा. एस गणेश
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ख्यातिप्राप्त ज्योतिषियों से मिलने के लिए दून ही नहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे। खास बात देखने को मिली कि युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह दिखा। किसी को नौकरी तो किसी को पढ़ाई की टेंशन थी। लेकिन जब समाधान मिला तो सबके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषियों ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के रास्ते बताए। सुबह मायूसी लेकर आए लोग शाम को समाधान मिलने पर चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटे।बुधवार को अपने पसंदीदा ज्योतिषियों से मिलने के लिए लोग सुबह आठ बजे से ही ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
ज्योतिष डॉ. अजय भांबी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद सभी ज्योतिषियों ने अलग-अलग कमरों में बैठकर लोगों से मुलाकात की। ज्योतिषियों के कक्षों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सेलिब्रेटी ज्योतिषियों से मिलने के लिए लोगों में खासी उत्सुकता देखी गई।

4 of 7
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला
दिनभर ज्योतिषियों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने ज्योतिष, कुंडली, हस्तरेखा, अंक विज्ञान, पदरेखा, रत्न विशेषज्ञ, टैरो कार्ड समेत अन्य विधाओं के विद्वानों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई और उनसे परामर्श लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
ज्योतिष महाकुंभ 2019
किसी ने अपनी कुंडली दिखाकर सवाल पूछे तो किसी ने हाथों की रेखाओं के जरिये अपने भविष्य को लेकर मार्गदर्शन लिया। पैरों की रेखाओं के जरिये भी लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान पाए।
विज्ञापन

6 of 7
ज्योतिष डा.एल एम जोशी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठजनों व महिलाओं ने जहां कुंडली और हस्तरेखा विशेषज्ञों पर अपना भरोसा दिखाया, वहीं युवाओं ने टेरो कार्ड रीडर और अंक ज्योतिषियों के सामने अपने दिल के राज खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टैरो कार्ड रीडर शिवानी खैतान - फोटो : अमर उजाला
वास्तु की समस्याओं को लेकर भी लोग पहुंचे। वहीं, लोगों ने निर्माण इत्यादि को लेकर भी वास्तुशास्त्रियों के सुझाव लिए। लोग ज्योतिषियों के जवाब से बेहद संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें