अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज रविवार को आयोजित कराई गई। देहरादून , रुड़की और हरद्विार में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसे लेकर छात्र उत्साहित नजर आए। देहरादून में 197 छात्रों ने दी परीक्षा। रुड़की में 344 और हरिद्वार में 168 छात्रों ने दी परीक्षा।
सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई जो एक बजे तक चली। देहरादून के श्री गुरु राम राय विद्यालय, बॉम्बे बाग में परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।