दिव्यांगों की सेवा के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने एल्मिको और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सहयोग से रविवार को दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक सामान वितरित किया।
विज्ञापन
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
2 of 10
amar ujala foundation divyang camp
तमाम तरह की परेशानियां झेलकर शिविर में उम्मीद लेकर पहुंचे दिव्यांग यहां से खुशियां लेकर लौटे। जरूरत का सामान पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
विज्ञापन
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
3 of 10
amar ujala foundation divyang camp
आत्मविश्वास और उत्साह से भरे दिव्यांगों ने आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
4 of 10
amar ujala foundation divyang camp
अस्पताल परिसर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, संसदीय सचिव राजकुमार, श्रीगुरु राम राय एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरी जीएस राणा, अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. विनय राय और एल्मिको प्रतिनिधि डीके दिवाकर ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, रोलेटर, एल्बो क्रश्च और कान की मशीनें बांटी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
5 of 10
amar ujala foundation divyang camp
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में उपेक्षित और कमजोर समझे जाने वाले दिव्यांगों के कल्याण के लिए इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। ऐसे प्रयासों से ही दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
6 of 10
amar ujala foundation divyang camp
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से भी दिव्यांगों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। सामाजिक सहयोग मिलने से इन योजनाओं का लाभ असल पात्र लोगों को मिलता है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
7 of 10
amar ujala foundation divyang camp
संसदीय सचिव राजकुमार ने कहा उदास, हताश और निराश चेहरों पर उम्मीद की रोशनी बिखेरने में ऐसे प्रयास खासे सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़कर दिव्यांगों के कल्याण की योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
8 of 10
amar ujala foundation divyang camp
अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. विनय राय ने बताया कि अस्पताल अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करते हुए लगातार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
9 of 10
amar ujala foundation divyang camp
इसके तहत समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, ललित कुमार, प्रदीप शुक्ला, नीरज सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
10 of 10
amar ujala foundation divyang camp
दिव्यांग सहायता शिविर के सफल आयोजन पर श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अमर उजाला फाउंडेशन, एल्मिको और श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि विकलांगता को समाज में अभिशाप माना जाता है। लेकिन हमारे सामने तमाम ऐसे उदाहरण मौजूद है, जिन्होंने इन कमियों पर विजय पाकर खुद को श्रेष्ठ सिद्ध किया है।