अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के तहत राज्य के पौड़ी जिले में उत्तराखंड बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मेडल और प्रमाण पत्र पाकर होनहार आत्मविश्वास से भर गए। आज सुबह मुख्यालय पौड़ी के जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक महावीर बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने पहुंचकर पहले पंजीकरण कराया। इसके पश्चात प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान सभी उत्साहित नजर आए।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पौड़ी डा. एसके बरनवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोरा व डा. रुपल ने मेधावियों को सम्मानित किया।
बता दें कि अमर उजाला ने प्रदेशभर में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य ज्योति सम्मान समारोह शुरू किया है। इसके तहत टिहरी, चमोली व उत्तरकाशी जनपद में मेधावियों को सम्मानित किया जा चुका है।