फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री ध्यान दें, बदल गया है अब इस ट्रेन का समय, जान लें वरना रहेंगे परेशान

Thu, 12 Apr 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
रेल - फोटो : अमर उजाला
यात्री कृपया ध्यान दें! ट्रेन के समय बदलने की जानकारी नहीं होने से हर दिन लोगों की ट्रेन छूट रही है। तो जानिए अब क्या है समय..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
train
तीन माह से रद्द देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन इस ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन देहरादून से पुराने समय से आधा घंटा पहले चल रही है। जानकारी के अभाव में कई यात्रियों की प्रतिदिन यह ट्रेन छूट रही है।
विज्ञापन

3 of 5
train - फोटो : File Photo
देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। पिछले तीन माह से ट्रेन का संचालन किन्हीं कारणों से ठप था। एक अप्रैल से इसका संचालन फिर से शुरू हो गया है।

4 of 5
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के अनुसार एक नवंबर से लागू नए टाइम टेबिल लागू होने से ट्रेन के आने-जाने के समय में परिवर्तन हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन देहरादून से चलकर 11 बजकर 12 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 11 बजकर 17 मिनट पर सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
train - फोटो : अमर उजाला
पहले इस ट्रेन का देहरादून से आने का समय 11 बजकर 40 मिनट था। अब ट्रेन सहारनपुर से चलकर दोपहर 3.07 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी। पांच मिनट रुककर ट्रेन 3 बजकर 12 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना होगी। जानकारी के अभाव में रोजाना कई यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि यात्रियों को इस ट्रेन के समय परिवर्तन की जानकारी लगातार दी जा रही है। प्लेटफार्म में उद्घोषणा कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें