फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2019 : आज भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Tue, 07 May 2019 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक
भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया का महापर्व आज बैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जा रहा है। इस साल अक्षय तृतीया पर रवि योग और रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन किए गए गंगा स्नान, जप, तप, हवन और दान का फल बहुत अधिक बढ़ जाता है। साथ ही इस दिन सूर्य, शुक्र और चंद्र अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। इस दिन बिना मुहूर्त विचार किए हुए नए काम की शुरुआत उन्नतिकारक होती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंडित सुशांत राज ने बताया कि अक्षय तृतीया पर रवि योग और रोहिणी नक्षत्र की दुर्लभ जोड़ी के साथ ही सूर्य, शुक्र और चंद्र अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह सूर्योदय से शुरू होकर दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। वेद-पुराणों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कर्म किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अक्षय तृतीया के दिन किसी पर क्रोध न करें। अगर इस दिन कोई व्यक्ति अपने मन में दूसरों के लिए बुरे भाव रखता है तो मां लक्ष्मी उसके पास कभी नही ठहरतीं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
इस दिन घर खाली हाथ लौटना शुभ नहीं माना जाता है। यदि सोना खरीदना संभव न हो तो आप क्षमतानुसार किसी अन्य धातु से बनी अपनी जरूरत का सामान भी खरीद सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ध्यान रखें कि प्रसाद में चढ़ाने के लिए तुलसी स्नान के बाद ही तोड़ें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की अलग-अलग पूजा नहीं करनी चाहिए। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करने पर ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें