फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक के वीडियो ने बना दिया अक्षय कुमार का दिन, जानिए क्यों खास है ये वीडियो

Mon, 17 Jul 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार
पहाड़ के बेटे अभिषेक द्वारा बनाया वीडियो अभिनेता अक्षय कुमार को बेहद पसंद आया है। इस वीडियो में ऐसा क्या है जानने के लिए पढ़ें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
abhishek bhatt
देहरादून के अभिषेक भट्ट का रैप अभिनेता अक्षय कुमार को बेहद पसंद आया है। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर इसे शेयर कर अभिषेक को सैल्यूट किया। अक्षय ने लिखा है यह वीडियो देखकर उनका आज का दिन अच्छा हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
akshay kumar
अभिषेक भट्ट ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के ट्रेलर को लेकर एक वीडियो बनाया है।

 

4 of 7
toilet ek prem katha
वीडियो में उन्होंने 'देश को करता गंदा क्यों, इंसान बना है अंधा क्यों, पावर की आड़ में चल रहा गलत धंधा क्यों, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, समाज को लगेगा पता, शौचालय न बनवाने की, हां क्या होती है खता' रैप गाया है। यह रैप यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है।।

 
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार
13 जुलाई को अक्षय कुमार ने भी इस वीडियो को देखा। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर उन्होंने लिखा 'हर घर में शौचालय होगा तो वो दिन सबसे अच्छा होगा, लेकिन फिलहाल यह वीडियो देखकर आज का दिन सबसे अच्छा हो गया। मिस्टर अभिषेक मैं तुम्हें सलाम करता हूं'। 

 
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : SELF
देहरादून के वसंत विहार निवासी अभिषेक भट्ट ने बताया कि उन्होंने यह वीडियो 29 जून को इसे यूट्यूब पर अपलोड किया था। अभी तक इसे 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि 'इस आशा के साथ ही वीडियो बनाया था कि अक्षय कुमार इसे देखेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार
गुरुवार को जैसे ही नोटिफिकेशन आया तो उन्होंने ट्विटर ओपन किया और अपने लिए उनका संदेश देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा'। इससे पहले भी वह करीब एक दर्जन से ज्यादा वीडियो बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें