फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार को भाया इस पहाड़ी छोरे का ‘टॉयलेट रैप’, सुनकर बोले...

Sun, 16 Jul 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की दुन‌िया में ख‌िलाड़‌ियों के ख‌िलाड़ी अक्षय कुमार को इस पहाड़ी छोरे का टॉयलेट रैप इस कदर पसंद आया क‌ि वे बोले ब‌िना रह नही पाए। 
विज्ञापन

2 of 7
abhishek
दून के अभिषेक ने अपने ‘टॉयलेट रैप’ से बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का दिल जीत लिया है। उन्होंने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को कवर करता एक रैप वीडियो तैयार किया है। इसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
toilet
दर्शकों के साथ ही अक्षय कुमार ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने रैप की लाइनें लिखते हुए कहा है कि हर घर में होगा शौचालय, वो दिन सबसे अच्छा होगा। लेकिन फिलहाल ये वीडियो देखकर आज का दिन अच्छा हो गया।

4 of 7
toilet
मूल रूप से टिहरी के बंडवाल गांव, थौलधार निवासी अभिषेक भट्ट का परिवार दून के वसंत विहार में रहता है। उनके पिता टीआर भट्ट और मां सुनीता भट्ट एनजीओ में काम करते हैं। 2015 में 12वीं के बाद अभिषेक ने बीबीए में एडमिशन लिया। लेकिन मन संगीत में ही रमता था। 
विज्ञापन

5 of 7
toilet
ऐसे में 2016 में आधे में पढ़ाई छोड़ दी और संगीत सीखने लगे। यू-ट्यूब की मदद से उन्होंने रैप की बारीकियां सीखी और फिर वीडियो तैयार कर यू-ट्यूब पर अपलोड करने लगे। कुछ दिन पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर देखा। इसके बाद टॉयलेट पर एक रैप बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया। 
विज्ञापन

6 of 7
toilet ek prem katha
यू-ट्यूब पर वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब अभिनेता अक्षय कुमार ने वीडियो को न सिर्फ शेयर किया, बल्कि अभिषेक के काम की सराहना भी की। उनके रैप के बोल ‘देश को करता गंदा क्यों, इंसान बना है अंधा क्यों, पावर की आड़ में, चल रहा गलत धंधा क्यों’ को अब तक 24 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : self
साथ ही सोशल साइटों पर भी गीत खूब पसंद किया जा रहा है। अभिषेक ने बताया कि वह अपने दोस्त भारत गुप्ता और शुभम वशिष्ठ के साथ वीडियो बनाते हैं। अक्षय के शेयर करने से उनका हौसला सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें