जीओ को टक्कर देने के लिए अब एयरटेल ने नया प्लान बनाया है। जी हां, एयरटेल देश की बड़ी कंपनी के साथ मिल कर जीओ के जादू को कम करने की तैयारी में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
tata sky
सूत्रों के हवाले से खबर है कि टाटा स्काई और एयरटेल का आपस में मर्ज हो सकते हैं। जियो के डीटीएच लांच से पहले यह बात सामने आ रही है। इसके बाद डीटीएच सेक्टर में टाटा स्काई और एयरटेल जियो से पहले देश की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है। टाटा ग्रुप अपनी तीन कंपनियों टाटा टेलिसर्विस, टाटा स्काई और टाटा कम्यूनिकेशन का भारती एयरटेल में विलय करेगा।
4 of 8
man watching tv
- फोटो : mirror.co.uk
मर्जर के बाद यह टेलिकॉम और डीटीएच सेक्टर में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
आइडिया
इससे पहले आइडिया-वोडाफोन और रिलायंस जियो का कब्जा है। भारती एयरटेल के पास 28 करोड़ ग्राहक हैं, जबिक टाटा टेलिसर्विस के पास 4.8 करोड़ ग्राहक हैं। इससे एयरटेल को 4जी बैंडविथ भी मिल जाएगा, जिसकी उसे ज्यादा जरुरत है।
विज्ञापन
6 of 8
सांकेतिक चित्र
डीटीएच कंपनियों में भी इस मर्जर से दोनों को लाभ मिलेगा और ये डिश टीवी-विडियोकॉन से भी बड़ी कंपनी बन जाएगी। अभी टाटा स्काई का 23 फीसदी और एयरटेल डीटीएच का 21 फीसदी मार्केट शेयर है।
विज्ञापन
7 of 8
Reliance Jio
टेलीकॉम मार्केट में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो डिजिटल सैटेलाइट सर्विस में भी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। 21 जुलाई को होने वाली रिलायंस की इस बैठक में जियो डीटीएच को लॉन्च करने की घोषणा कंपनी की तरफ से की जा सकती है।
जियो डीटीएच की सेट बॉक्स की फोटो वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो डीटीएच सर्विस की कीमत 180 रुपये प्रति महीने हो सकती है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो सिम की तरह डीटीएच सर्विस को भी 90 दिनों के वेलकम ऑफर के साथ लॉन्च कर सकती है।