देहरादून में बना ये रेस्टोरेंट हवाई जहाज में बैठने का अहसास कराएगा। छह सितंबर से ये रेस्टोरेंट आम जनता के लिए खुल जाएगा। देखिए बेहद शानदार तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड का पहला हवाई जहाज रेस्टोरेंट 'ऐरोडाइन’ का उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा किया जाएगा। जिसमें हवाई जहाज में भोजन करने का एक नया अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक एसके रस्तोगी ने बताया कि मूल रूप से यह एक 180 सीटर एयरबस ए 320 है। इसे खुला बनाने के लिए रेस्टोरेंट में बैठने की क्षमता 75 तक की गई है। हवाई जहाज के एक पंख पर भी ओपन एयर बैठने की तैयारी की जा रही है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एस के रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने एक नीलामी में यह विमान खरीदा था। विमान को सड़क के माध्यम से बैंगलोर से तीन भागों में लाया गया था। रेस्टोरेंट के पूरे सेटअप के लिए लगभग डेढ़ साल का समय लगा।
इस रेस्टोरेंट के कॉकपिट में बच्चों के लिए एक विशेष खेल की जगह बनाई गई है। जहां वे डिजिटल ऐरो गेम्स का आनंद ले सकेंगे। रेस्टोरेंट में सभी ग्राहकों को प्रवेश करने पर एक बोर्डिंग पास दिया जाएगा जिसके बाद एयर होस्टेस उन्हें रेस्टोरेंट के अंदर ले जाएंगी।