मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के माजरीग्रांट में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए रजस रेपटर्स के उद्घाटन किया। इस दौरान एयर क्राफ्ट एयरवुल्फ ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। यह सेंटर रजस एयरो स्पोर्ट्स, एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और पिनैकिल एयर प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर खोला है। सीएम ने भी एयर क्राफ्ट एयरवुल्फ में सवारी का लुत्फ उठाया। इस एयरवुल्फ से आपदा के वक्त निगरानी में भी मदद मिलेगी।