कल होगी चमोली जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा
बृहस्पतिवार को चमोली जिले के 1672 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में युवा परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं, बुधवार की सुबह से ही चमोली जिले के युवा भर्ती केंद्र के आसपास जानकारी लेने में जुटे रहे। पुलिस और सेना के जवान इन्हें तमाम कागजों संबंधी जानकारी देते नजर आए।
बोले युवा, देश सर्वेापरि-
अग्निवीर परीक्षा में अगर उत्तीर्ण हुआ तो देश के लिए जीजान से सेवा करुंगा। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना ही लक्ष्य है।
- अंकित, चमोली
अग्निवीर भर्ती परीक्षा युवाओं के लिए अच्छा मार्गदर्शन है। चयन होता है तो यह मेरे के लिए गर्व की बात होगी।
- विपिन रावत, चमोली
मेरा बचपन से ही सपना था कि सेना में जाकर देश की सेवा करुंगा। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होने की पूरी उम्मीद है।
- रोहित, चमोली
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए पिछले छह माह से तैयारी कर रहा था। उम्मीद है कि इस भर्ती में सफल हो जाऊंगा और देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।
-हिमांशु, रुद्रप्रयाग