फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे तो लटका मिला ताला, सड़क पर लगाई क्लास

Tue, 24 Oct 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
class - फोटो : amar ujala
दिवाली की छुट्टी के बाद हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन पर ताला जड़ा देख बच्चे थाने पहुंच गए, लेकिन जब वहां से भी कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने सड़क पर ही क्लास लगा ली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय 23 कुम्हारगढ़ा कनखल के भवन के किराये को लेकर चल रहे विवाद के बाद मकान मालिक ने अपना ताला जड़ दिया। दिवाली की छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को स्कूल पहुंचे शिक्षक और बच्चों को घंटों भवन के बाहर ही खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
class
ताला नहीं खुलने पर शिक्षक और बच्चे शिकायत को लेकर कनखल थाने पहुंचे और पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की। पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाई और सोमवार को बच्चों को बाहर ही खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की।
   
 
विज्ञापन

3 of 5
teacher
कनखल कुम्हारगढा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 23 कई सालों से किराये के भवन में चल रहा है। विद्यालय में इस समय 83 छात्र अध्ययनरत हैं।  बताया जा रहा है कि विद्यालय का भवन काफी पुराना होने के कारण बरसात के दिनों यहां की कक्षाएं पास के भवन में संचालित हुई। बरसात खत्म होते ही यहां फिर से कक्षाएं चलने लगी। यह भी बताया जाता है कि भवन के किराये को लेकर भी मकान मालिक और विभाग के बीच विवाद चल रहा है। इस बिल्डिंग को नगर निगम ने भी गिरासू घोषित किया है।
 

4 of 5
lock
दिवाली की छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। यहां नगर निगम के उस नोटिस को भी चस्पा किया गया था जिसमें भवन जीर्णशीर्ण घोषित कर ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापिका उषा रावत ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।  ऋषिकुल क्षेत्र की सीआरसी अंजू मेहंदीरता मौके  पहुंची और मुख्य शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रधानाध्यापिका बच्चों के साथ कनखल थाने पहुंची और स्कूल भवन के गेट पर ताला लगाने की शिकायत की। इस मामले में पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई।  कनखल के थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, इसकी जांच की जा रही है।  जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक बीएस सैनी ने बताया कि विद्यालय में ताला लगाने का मामला उनके संज्ञान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें