हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर लाहडपुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस 45 सवारियों को लेकर जा रही थी कि तभी बस में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक बस ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सवार डिप्टरी रेंजर छिटकर दूर जा गिरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटती हुई गई और चिंगारी निकलने के बाद बस में आग लग गई।